कोठी महल: खड़े हनुमान मंदिर के मुद्दे पर मालवीय का बड़ा बयान: 'मंदिर-मस्जिद को एक तराजू पर न तौलें'
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। शुक्रवार को भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और हनुमानजी के दर्शन कर मंदिर को यथास्थान रखने की पैरवी की। मालवीय ने कहा कि जनभावना बाबा को यथास्थान रखने की है और सड़क पहले ही पर्याप्त चौड़ी हो चुकी है। ऐसे में मंदिर हटाने का कोई कारण नजर नहीं आता। उन्होंने महाकाल की