बुढ़ार: बुढ़ार में वाहन यार्ड से चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
Burhar, Shahdol | Oct 23, 2026 बुढ़ार थाना क्षेत्र में वाहन यार्ड से चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ बैटरियां, रेलटो, जैक, पेंच-पाना सहित करीब एक लाख रुपये का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया।जानकारी शुक्रवार सुबह 9 बजे सामने आई है।