अशोक नगर: नई कृषि उपज मंडी के पास बाइक फिसलने से 17 वर्षीय किशोर घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर की नई कृषि उपज मंडी के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलने से एक किशोर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नारायण विहार कॉलोनी निवासी अनुज पुत्र अमर सिंह अहिरवार उम्र 17 वर्ष शनिवार को दोपहर 3:00 बजे कृषि मंडी से अपने घर जा रहा था इसी दौरान मंडी से कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।