देहरादून साइक्लिंग क्लब (Dehradun Cycling Club)
13-11-2026
*साइकिल सवार गार्ड की दर्दनाक मौत पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने जताया शोक, रात्रि में साइकिल चालकों को देगा सुरक्षा लाइट।*
देहरादून। देहरादून में तेज रफ्तार कारों की आपसी रेस और लापरवाही के कारण साइकिल सवार गार्ड श्री विनोद कुमार की दर्दनाक मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से अपने घर लौट रहे विनोद कुमार को दो तेज रफ्तार कारों ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही का उदाहरण है।
देहरादून साइक्लिंग क्लब इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता है। क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह सहित क्लब के सभी सदस्य स्वर्गीय विनोद कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते ह