आबू रोड: आबूरोड में जोधपुर रेंज के आईजी सत्येंद्र सिंह रहे दौरे पर, सदर थाना पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जनसुनवाई आयोजित
आबूरोड में जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह पहुंचे, जहां सदर थाना पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इसके बाद आईजी के नेतृत्व में जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण,सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल और सुरक्षा सखी महिलाओं ने भाग लिया।