घाटमपुर: विवाद में समझौते के बाद पुलिस चौकी से घर लौट रहे मोहम्मदपुर गांव के दंपति के साथ दबंगों ने रास्ते में घेरकर की मारपीट
घाटमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रहने वाले मनोज पुलिस चौकी नंदना से समझौते के बाद अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे।इस दौरान दबंगों ने रास्ते में घेरकर दोनों को बेरहमी से पीट दिया।मारपीट में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 9बजे जानकारी दी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।