चरखारी: चरखारी के सालट गांव में रास्ते में रोककर लाठी-कुल्हाड़ी से किया हमला, तीन लोग घायल
चरखारी के सालट गांव निवासी शैलेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह पिता संतोष कुमार के साथ दूसरे मकान जा रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर बहन रीना व साधना को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।