आबू रोड: आबूरोड मार्ग पर पत्थरबाजी, अज्ञात लोगों ने कई वाहनों के शीशे तोड़े, पीड़ित ने दी रिपोर्ट
आबूरोड नेशनल हाईवे 27 के ओर गांव की पुलिया के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। इस घटना में कई वाहनों के शीशे टूट गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।पीड़ित प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस में आज रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 19 जून की रात वह उदयपुर से आबूरोड की ओर आ रहे थे।