फिरोज़ाबाद: जेदामई गढ़ईया इलाके में प्रॉपर्टी को लेकर हुई जमकर मारपीट, एक वृद्ध महिला समेत 2 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव जेदामई गढ़ईया में कुसमा देवी नामक वृद्ध महिला और उसके बेटे की ससुराल पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुयी है। जिसमे वृद्ध महिला कुसमा देवी और दूसरी पक्ष से सुनील नामक सक्स घायल हुआ है। घटना के पीछे प्रॉपर्टी को लेकर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।