फिरोज़ाबाद: आशफाबाद मठ मंदिर के पास भागवत सुनने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुयी मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के आशफाबाद मठ मंदिर के पास योगेंद्र नामक युवक की ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया, जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो युवक भागवत सुनने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। बीना पोस्टमार्टम कराये अस्पताल से ले गये।