फिरोज़ाबाद: सागर रत्ना होटल के पास हाइवे पर सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकरा कर बाइक पलटी,दाम्पति घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के सागर रत्ना होटल के पास हाइवे पर रविवार की देर रात तेज रफ़्तार बाइक सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकरा कर पलटी। हादसे में बाइक सवार धर्मेद्र और उसकी पत्नी रजनी घायल हुयी है। बाइक सवार अकबरपुर से राज्यस्थान भरतपुर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।