फिरोज़ाबाद: गांव कबीरपुर स्थिति यमुना नदी में कूद कर एक युवक ने दी जान, पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने सोमवार की सुवह गांव कबीरपुरा स्थिति यमुना नदी से पुष्पेंद्र नामक युवक की लाश को बरामद किया है। बताया जाता है सुहाग नगर निवासी पुष्पेंद्र ने रविवार की शाम में यमुना नदी में छलांग लगायी थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के सुसाइड के पीछे बजह साफ नहीं हो सकी है।