फिरोज़ाबाद: गांव रामदास पुरा में अमरुद तोड़ने को लेकर जेठ और सगी बहन ने छोटी बहन और उसके पति को लाठी डंडे से पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव रामदासपुरा में रविवार की देर रात दाग श्री नामक महिला और उसके पति मनकी राम को उसकी सगी बहन जिठानी और जेठ मनोज ने मिलकर लाठी डंडो से हमला कर लहू लुहान कर दिया। आरोप है पेड़ से अमरुद तोड़ने के सक में उसकी बेटी की पिटाई की थी, जिसका विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।