फुलवरिया: फुलवरिया में होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न, कुर्ता फाड़ व धुरखेल होली के रंग में रंगे दिखे युवा
फुलवरिया में मंगलवार को होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कर लिया गया। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। युवाओं ने सुबह में धुरखेल व कुर्ता फाड़ होली खेलने के बाद रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, शाम को दरवाजे दरवाजे पर जाकर ढोल-झाल बजाकर फगुआ के गीत भी गए गए।