फुलवरिया: चौबे परसा में शिव मंदिर के जर्जर भवन को तोड़ने के क्रम में निकला कोबरा सांप, कुछ देर तक रहा अफरा-तफरी का माहौल
श्रीपुर थाना क्षेत्र के चौबे परसा में रविवार को मिश्र बतरहा श्रीपुर रोड में स्थित प्रचीन शिव मंदिर के जर्जर भवन को जेसीबी से तोड़ने के क्रम में एक कोबरा सांप ईट के बीचो-बीच निकल गया। जिसके कारण कुछ देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जेसीबी को कुछ देर के लिए बंद कर सांप को हटाने का प्रयास मौजूद लोग करने लगे। जहां कड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया गया।