फुलवरिया: बंशी बतरहा प्लांट के पास शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी में दो बाइक व 1 स्कूटी पुलिस ने किया जब्त, 53 लीटर शराब बरामद
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा प्लांट के पास पुलिस ने रविवार को शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाकर दो बाइक व एक स्कूटी को जब्त कर लिया। वहीं, 53 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ तीन अभिक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया था।