फुलवरिया: श्रीपुर थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार, शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस रही मुस्तैद
श्रीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंग, अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई लोग एक दूसरे को देते हुए नजर आए। वहीं, विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस विभिन्न जगहों पर भ्रमणशील रही। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ विधि व्यवस्था संधारण को लेकर खुद मुस्तैद दिखे। विभिन्न जगहों पर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।