फुलवरिया: फुलवरिया थाना क्षेत्र में कई जगहों पर होली पर्व को लेकर शराब के विरुद्ध पुलिस ने की छापेमारी, शराब के साथ 2 गिरफ्तार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रविवार को होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी की। पुलिस ने एक पल्सर बाइक से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि होली पर्व में शराब की अवैध बिक्री व स्टॉक आदि को रोकने हेतु छापेमारी की गई है।