दादरी: सेक्टर-100 में स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में दबंग ने सुपरवाइजर के साथ जमकर मारपीट की, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
नोएडा के सेक्टर-100 में सेंचुरी अपार्टमेंट में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोसाइटी में रहने वाले दबंग ने सोसाइटी में कार्य करने वाले सुपरवाइजर के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। वहीं मारपीट की सारी घटना सोसाइटी के गेट पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित लिखित शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी है।