दादरी: बिसरख क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया है कि वह जब काम करके घर लौटा तो उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी, वापस आने पर उसे अपनी बाइक घर के बाहर नहीं मिली।