बड़ौनी थाना क्षेत्र में बसपा पार्टी के नेता से मारपीट कर जबरन नेताओं के नारे लगवाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार दोपहर 03 बजे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कमथरा गांव निवासी लोकेन्द्र अहिरवार (27) ने शिकायत दर्ज कराई थी।