Public App Logo
*मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव मछगर में घेवर की वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण व भरवाए गए सैंपल* आज दिनांक 13.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मछगर में गोहाना वालो के नाम से देशी घी का घेवर बनाया जा रहा है। जबकि उनके द्वारा वैध लाइसेंस भी नही लिया गया है। इस सम्बंध में निरीक्षण किया जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं। इस सूचना के सम्बंध में श्री विवेक चौधरी DSP मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद के नेतृत्व में टीम द्वारा डॉ पुनीत शर्मा FSO फरीदाबाद के साथ मोहना रोड पर गांव मछगर में गोहाना वालो के नाम से बनाये जा रहे घेवर की वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौका पर ब्रजपाल तंवर हाजिर मिला। जिसने पूछताछ पर बतलाया कि घेवर बनाने का कार्य राकेश मालिक द्वारा किया जा रहा हैं। राकेश मालिक द्वारा गोहाना वालो के नाम से ही दुकान खोली हैं। बनाये जा रहे घेवर के सम्बंध में FSSAI लाइसेंस पेश करने बारे कहा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सके। निरीक्षण के दौरान मौका पर करीब 150 किलोग्राम सादा घेवर, 200 किलोग्राम मावा घेवर व मीठा मावा रखा मिला। जिसमे से मावा घेवर व मीठा मावा में से एक एक सेम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज जावेगा। मौका पर बिना लाइसेंस लिए घेवर बनाने के सम्बंध में व परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत नियमानुसार नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी। - Faridabad News