आंवला: आंवला में फसल बर्बादी से गुस्साए किसानों ने खोला मोर्चा, तहसील पर भाकियू टिकैत की महापंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Aonla, Bareilly | Sep 29, 2026 आंवला तहसील में गेट के बाहर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने महापंचायत की। इसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। हाल ही में हुई भारी बारिश और जलभराव से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।