छात्रावास के बाहर हवाई फायरिंग से हड़कंप, छात्रों ने चौराहे पर दिया धरना वाराणसी। शहर के एक छात्रावास के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र के अनुसार करीब 4 राउंड हवाई फायरिंग की गई। घटना के बाद छात्र काफी आक्रोशित हो गए और विरोध में चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।