सहजनवा: गीडा में नाइट शिफ्ट वाली महिला कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, CCTV की निगरानी में रहेंगे संवेदनशील 9 स्थान
औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है।दिन-रात चलने वाली औद्योगिक इकाइयों और नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी फोकस रहेगा।संवेदनशील चौराहों और व्यस्त स्थानों पर आधुनिक CCTV कैमरे लगाने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है।इसके लिए प्रभारी निरीक्षक ने विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।