गोरखपुर: नगर आयुक्त और मेयर ने वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर में साफ-सफाई व निर्माण कार्यों का लिया जायजा
महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं0 54 उर्वरकनगर के पार्षद के साथ वार्ड की साफ - सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवम वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त और मेयर निरीक्षण के बाद संतुष्टि जताई, हालांकि कूड़ा कलेक्शन में मिली हुई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।