सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने सहित छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर जरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।