बौंसी: बौसी प्रखंड क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
Bausi, Banka | Mar 21, 2026 बौसी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया गया। शनिवार सुबह 7:00 बजे से ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह एवं मस्जिद में नवाज के लिए घर से निकल गए। लगे ईद के मौके पर सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। डहुआ, बंशीपुर सहित अन्य गांव में खुशनुमा माहौल बना रहा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करती रही।