बेनीपट्टी प्रखंड के नगवास स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सह सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वर्ग संचालन, पठन-पाठन, विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पुस्तकालय, शौचालय, खेल मैदान, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यहां 332 विद्यार्थी नामांकित हैं और 8 शिक्षक कार्यरत हैं। निरीक्षण के बाद एडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यालय की आवश्यकताओं का आकलन करने के उद्देश्य से जांच की गई है।
#DENNewsMadhubani #Benipatti #Nawgas #MadhubaniNews #BiharNews #EducationNews #ModelSchool #SchoolInspection #Madhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Benipatti News ] [ Nawgas News ] [ Bihar News ] [ Education News ] [ Model School ] [ School Inspection ] [ Madhubani Education News ] [ Benipatti Model School ] [ ADM Inspection ]