कोरबा में आम आदमी पार्टी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने आरोप लगाया है कि SIR की प्रक्रिया से एक ही पार्टी को लगातार फायदा हो रहा है, जबकि दूसरी पार्टियों के सामने संकट की स्थिति बन रही है।आम आदमी पार्टी के कोरबा अध्यक्ष आनंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SIR को लेकर नाराजगी जताई।