दिग्गज एक्टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे पोस्ट्स में दावा किया गया कि 72 साल के जैकी चैन का निधन हो गया है। हालांकि, यह दावे पूरी तरह फर्जी हैं।
हद तो तब हो गई जब कई यूजर्स ने एक्टर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ '1954-2026' भी लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इसके बाद दुनियाभर में उनके फैंस की चिंता बढ़ गई।
Korba, Korba | Oct 1, 2026