पीसांगन: मांगलियावास में 12 अगस्त को आयोजित होगा कल्पवृक्ष मेला, 2 लाख लोगों के आने की संभावना
मांगलियावास सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 12 अगस्त को आयोजित होने वाले कल्पवृक्ष मेले की संपूर्ण तैयारी कर ली है। मेले में ग्राम पंचायत द्वारा खोया पाया केंद्र, विद्युत ,जल ,यातायात सहित मांगलियावास थाना पुलिस व अजमेर पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस लगाया जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं रहेगी।