गुरूर: ग्राम पेरपार में मनरेगा कार्य के दौरान पंचायत की लापरवाही आई सामने, मजदूर छांव और पानी के लिए तरसते रहे
Gurur, Balod | Jun 25, 2026 गुरुर तहसील क्षेत्र मे भीषण गर्मी व कड़ी धूप के बाद भी ग्रामीण मजदूरों के लिए पंचायत द्वारा ना तो धूप से बचाव की व्यवस्था की गई थी और ना ही पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। मजदूरों को घर से ही पानी की बोतल मे पानी लेकर काम पर पहुंचना पड़ा। कार्य स्थल पर ग्रामीण मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह खिलवाड़ तथा पंचायत के लापरवाही के चलते ग्रामीणों मे नाराजगी है