पुरैनी: पुरैनी प्रखंड में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड कार्यालय, मनरेगा कार्यालय में प्रमुख रेखा पंडित, थाना में थानाध्यक्ष, अंचल में अंचलाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक पार्टी कार्यालयों में पार्टी अध्यक्ष, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संस्थान प्रमुख व अन्य जगहों पर शान से तिरंगा लहराया गया। इस दौरान लोगों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।