बड़वानी: एसपी कार्यालय में एसपी पुनीत गेहलोद ने सराहनीय कार्य करने पर दंपत्ति व युवाओं को किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि दिनांक 10.09.2024 को शाम को एक अकेला 06 वर्षीय बालक मिलने पर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता से 06 वर्षीय बालक के साथ कोई अप्रिय घटना होने से बचाया है । ग्राम कालाखेत निवासी सुरेश व उसकी पत्नी दुर्गाबाई व नगर के युवाओं द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया । बड़वानी पुलिस आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है।