शिवपुरी नगर: मानपुर गांव में सास से हुए विवाद के बाद बहू ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में उपचार जारी
मानपुर गांव के अच्छेलाल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी भागवती विश्वकर्मा का झगड़ा अपनी सास से हो गया था। जिसको लेकर उसने घर में रखी घास में डालने वाली दवा का सेवन कर किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उसे उपचार हेतु पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे शिवपुरी के ज़िला अस्पताल रैफर कर दिया।