शिवपुरी नगर: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुआ धौलागढ़ निवासी एक व्यक्ति, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
धौलागढ़ निवासी अभिताभ बच्चन जाटव ट्रक ड्राइवर हैं। वह शनिवार रात 8 बजे बड़ौदी क्षेत्र में ट्रक खड़ा कर गुना बायपास की ओर पैदल आ रहा था। इस दौरान भारत पेट्रोल पंप के पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर टैक्टर को छोड़कर फरार हो गया था। सूचना पर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।