गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: बाईपास पुल से युवती ने रबर डैम में लगाई छलांग, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
गया के बाईपास पुल से रबर डैम में युवती कूदकर जान देने की कोशिश की है।युवती को छलांग लगाते देख एक राहगीर ने युवती को बचाने के लिए कूद गया।थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया।राहगीर की पहचान संतन मांझी के रूप में की गई। संतन मांझी ने थोड़ी हीं देर में युवती को पकड़ लिया तब तक वह बेहोश हो गई थी।