प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस
*पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
आज दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किए जाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सर्वप्रथम रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी एवं घाटों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती एवं सतर्क निगरानी रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं के बढ़ते आवागमन को देखते हुए घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धालुओं को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने, नदी के गहरे पानी की ओर न जाने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु लगातार जागरूक किए जाने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।