बिंदकी: नंदापुर रिश्तेदारी में आए युवक की मौत को लेकर ग्रामीण डेड बॉडी लेकर खजुहा चौकी पहुंचे, 2 घंटे तक हंगामा किया, सीओ पहुंचे
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के नंदापुर में 10 दिन पहले अंकुश कुशवाहा निवासी ग्राम रसूलपुर उमरा थाना साढ़ नरवल जनपद कानपुर नगर रिश्तेदारी में आया था। कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन डेड बॉडी लेकर शाम 5 बजे खजुहा चौकी पहुंचे और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग किया।