लखीसराय: पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए पूर्वाह्न 10:30 पर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका उपचार किया।घायल युवक की पहचान नया बाजार निवासी भिखारी प्रसाद वर्मा के पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है।