रूपवास: रुदावल में बिना डिग्री के इलाज कर रहे फर्जी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
रुदावल, भरतपुर। रुदावल क्षेत्र में बिना लाइसेंस व डिग्री के इलाज कर रहे फर्जी डॉक्टरों पर अब बड़ी कार्रवाई होगी। BCMO डॉ. लखनसिंह चौधरी ने बताया कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों को जल्द चिन्हित कर सख्त कदम उठाए जाएंगे। रुदावल कस्बे व आसपास के गांवों में सक्रिय फर्जी डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।