प्रस्तावित एलिवेटेड हाइवे के लिए होने वाले भू अधिग्रहण में किसानों की आपत्ति सुनने के लिए घाटमपुर तहसील सभागार कक्ष में बुधवार दोपहर 2बजे बैठक हुई।किसानों की प्रमुख मांग मुआवजा बढ़ाने को लेकर रही।एडीएम (एल ए) संतोष कुमार ने बताया कि किसानों को स्टाम्प वैल्यू के आधार पर सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।किसानों से लिखित रूप में आपत्तियां ली गई हैं।