कैमरे में कैद मौत का लाइव मंजर...
तेज आंधी के बीच गैन्ट्री मशीन टकराकर नीचे गिरी
फरीदाबाद के पनहेड़ा खुर्द गांव के पास कल हुए उस खौफनाक और दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो सामने आ गया है, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुए इस हादसे में एक इंजीनियर और दो मजदूरों की जान चली गई। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरी घटना कल यानी वीरवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। उस वक्त फरीदाबाद में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इस भयंकर तूफान और बारिश से बचने के लिए साइट पर काम कर रहे इंजीनियर और 3 मजदूर फ्लाईओवर के ढांचे के नीचे रखे एक लोहे के कंटेनर के अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि चारों वहां बैठकर आराम से खाना खा रहे थे.
वायरल हो रहे लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज आंधी के थपेड़ों के बीच फ्लाईओवर निर्माण के लिए लगाई गई गैन्ट्री मशीन (Gantry Machine) अचानक अपने खांचे (Track) से आगे सरकने लगती है। ब्रेक न होने और तेज हवा के दबाव के कारण मशीन पटरी पर फिसलती चली गई और आगे खड़ी दूसरी मशीन से टकराकर सीधे नीचे रखे उसी कंटेनर पर जा गिरी, जिसके अंदर लोग खाना खा रहे थे। 100 टन से भी ज्यादा वजनी मशीन के गिरते ही वहां धूल का गुबार उठा और अफरा-तफरी मच गई।
#BreakingNews
#JewarAirportExpressway
#GantryMachine
#PanheraKhurd
#MassiveAccident
#LiveVideo
#exclusivefootage
#FARIDABAD
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom