अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में दो सरकारी विद्यालयों पर लटका रहा ताला, बिना पढ़ाई और मध्याह्न भोजन के लौटे बच्चे
जारी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय आंवरा टोली और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाकरडीह बंद रहे। दोनों विद्यालयों में ताला लटका रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो सकी। वहीं, विद्यालय पहुंचे बच्चों को बिना पढ़ाई और मध्याह्न भोजन के घर लौटना पड़ा। इन घटनाओं ने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और