मधेपुरा: डीएम ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अतिथि गृह, इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
मधेपुरा जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को नगर परिषद, मधेपुरा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वर्तमान जिला अतिथिगृह एवं प्रस्तावित अतिथिगृह स्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावा आउटडोर, इनडोर स्टेडियम, टाउन हॉल आदि का भी निरीक्षण किया।