राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांग पत्र जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा। प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में स्थानांतरण नीति, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति आदि मांगे हैं।