बहराइच: शाहीन मार्केट स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर महिलाओं ने धोखाधड़ी कर फरार होने का आरोप लगाया
बहराइच शहर के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित शाहीन मार्केट से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जहां एक ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा धोखाधड़ी कर महिलाओं के पैसे का बड़े पैमाने पर गबन कर फरार होने का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंची महिलाओं ने रविवार को अपना पैसा वापस दिए जाने और संचालक पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।