कतरीसराय: कतरीसराय पुलिस ने 48 घंटे में फर्जी अपहरण और ₹2.50 लाख की फिरौती का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
कतरीसराय थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर फर्जी अपहरण और फिरौती के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक के अपहरण की सूचना दी गई थी, वह खुद साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हुआ था और कमीशन लेकर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था।