कौंच: जयप्रकाश नगर में 11 लाख की लागत से बनेगी 85 मीटर सीसी सड़क, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
Konch, Jalaun | Sep 9, 2026 कोंच नगर के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर 6 में बुधवार सुबह 10 बजे 85 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। जयहिंद के मकान से सुलभ शौचालय तक बनने वाली इस सड़क पर करीब 11 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। लंबे समय से खराब सड़क के कारण मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।